Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश, देखें ताजा अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई है। हिसार में बिजली की कड़कड़ाहट सुनाई दे रही है। Haryana Weather
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कल और 4 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। Haryana Weather
मार्च में अधिक बारिश
बता दें कि मार्च में एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ आए, जिसके प्रभाव से हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में मार्च महीने में 19 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। आने वाले दिनों में हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जबकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
