Haryana Weather : हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी
कल इन जिलों में होगी बारिश
हरियाणा में कल यानी गुरुवार को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, IMD की ओर से कोई मौसम चेतावनी नहीं दी गई है।
22 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने हरियाणा में 22 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते पंचकूला, यमुनानगर, फरीदाबाद और पलवल जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।
