Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
Aug 19, 2025, 08:26 IST

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक हरियाणा के अलग-अलग जिलों में बारिश की संभावना जताई की है। वहीं 19 अगस्त को हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने का भी अलर्ट है। IMD के अनुसार कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल व सिरसा में बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 22 अगस्त से बारिश की गतिविधियां तेज होने और कई जिलों में बारिश होने का भी अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में 0 से 25 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत व पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
बीते दिन प्रदेश के सोनीपत, सिरसा, महेंद्रगढ़ जींद, झज्जर, कैथल आदि जिलों में बारिश हुई।18 अगस्त तक औसतन 295.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 332.5 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर और महेंद्रगढ़ में हुई है।