Haryana Weather : हरियाणा वाले हो जाएं सावधान! इस दिन आंधी और तेज बारिश का अलर्ट 

 
Alert for Storms and Heavy Rain in Haryana
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। प्रदेश में फिर से बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 23 से 25 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलेंगी। 

इसके बाद 25 मार्च की रात को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे 27 मार्च तक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। 

इसके बाद 29 मार्च को फिर से तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 23 और 24 मार्च को मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। खासकर उत्तरी और पश्चिमी जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। 

बता दें कि 25 और 26 मार्च को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है। 27 मार्च से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।  बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके चलते तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। 

28 मार्च को मौसम फिर से स्थिर होता नजर आ सकता है. आसमान साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी. हालांकि रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है. वहीं 29 मार्च को मौसम फिर बदलेगा और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना ज्यादा है।