Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
मिली जानकारी के अनुसार, नारनौल में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और बिजली गिरने से 28 बकरियों की मौत हो गई। उधर, मौसम विभाग के अनुसार आज रात भर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश हो सकती है। 19 और 20 मार्च को बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather
जानकारी के मुताबिक, पहाड़ों में बर्फबारी के कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिससे मौसम बदला है। अगले 2 घंटों के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। Haryana Weather
अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कैथल, नरवाना, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, जींद, पानीपत, आदमपुर, हिसार, गोहाना, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, लोहारू, कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल में हल्की आंधी-बिजली (30-40 किमी/घंटा तेज हवाएं) का अलर्ट जारी किया है।
