Haryana Weather: आज हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार, सभी जिलों में अलर्ट जारी
मिली जानकारी के अनुसार, यहां तेज हवा के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा बाकि 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरे हरियाणा में आज 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Haryana Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश और तेज हवा के चलते फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने बारिश की आशंका के चलते किसानों को सिंचाई व दवा का छिड़काव ना करने की सलाह दी है। Haryana Weather
कल तक बारिश की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-NCR सहित हरियाणा में भी अगले 2–3 दिन तक ऐसे हालात बने रह सकते हैं। 30 मार्च को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। जानकारी के मुताबिक, खासकर उत्तरी और पूर्वी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव अधिक रहेगा। इसके बाद 31 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा।
