Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज ओलावृष्टि के आसार, 9 शहरों में बारिश की चेतावनी

 
Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज ओलावृष्टि के आसार, 9 शहरों में बारिश की चेतावनी

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। आज मौसम को लेकर विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा में 4 अप्रैल को मौसम में काफी बदलाव नजर आएगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का असर दिखाई देगा। Haryana Weather

मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अधिकांश अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह (मेवात), महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल है, जहां तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर समेत बाकी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होगी। Haryana Weather

हालात बिगड़े

मौसम विभाग के अनुसार, इससे एक दिन पहले 3 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि ने असर दिखाया। भिवानी, हिसार, सिरसा, पानीपत, नूंह और फतेहाबाद में तेज बारिश दर्ज की गई। नूंह, पानीपत और फरीदाबाद में ओले गिरे। नूंह में सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। सिरसा में बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ और एक युवती घायल हो गई। Haryana Weather

लगातार बदलते मौसम के कारण किसानों और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एडवाइजरी

मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आगामी 3–4 दिनों तक गेहूं और सरसों की कटाई, मड़ाई व सिंचाई कार्य रोकने को कहा गया है, ताकि बारिश और तेज हवा से फसल को नुकसान न हो। Haryana Weather

जानकारी के मुताबिक, तैयार सरसों की फसल को खेत में बांधकर सुरक्षित रखने की सलाह है। सब्जियों व दलहनी फसलों की बुवाई फिलहाल टालने को कहा गया है। फलदार पेड़ों में सिंचाई संतुलित रखें और कीट-रोग पर नजर बनाए रखें। पशुओं को खुले में न छोड़कर शेड में रखें तथा पोल्ट्री फार्म में उचित वेंटिलेशन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।