Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट, देखें आज की मौसम रिपोर्ट 

 
Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट, देखें आज की मौसम रिपोर्ट 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। रात और दिन दोनों ही वक्त का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। 

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, सोमवार को भी कड़ाके की ठंड के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में गहरा कोहरा छाने का अनुमान जताया गया है, जिससे कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी हुई है।

बीती रात को नारनौल की रात सबसे ठंडी रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से कम ही चल रहा है। इसके साथ ही खेतों में पाला जमने लगा है। 

कोहरा छाएगा

हरियाणा के उत्तरी जिलों में गहरा कोहरा पड़ने का अनुमान है। इन जिलों में अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। वहीं हिसार व सिरसा में भी गहरा कोहरा पड़ सकता है। इनके अलावा अन्य स्थानों पर कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि महेंद्रगढ़ जिला व अन्य कई स्थानों पर तापमान नीचे जाने की वजह से खेतों में पाला भी जम सकता है। इससे किसानों की फसलों में नुकसान होने की भी संभावना बन जाती है।

रविवार को रहा कोल्ड-डे

हरियाणा में कड़ाके की ठंड (Severe Cold) ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां प्रदेश के 9 जिलों में 'कोल्ड डे' की स्थिति बनी रही। कई इलाकों में रात का पारा इतना गिर गया कि खेतों में फसलों पर पाला (Frost) जमा हुआ दिखाई दिया।