Haryana Weather : हरियाणा में नए साल पर बरसेंगे बादल, इन जिलों में अलर्ट
रोहतक में भी छाई रही घनी धुंध
वहीं, रोहतक में कोहरा पड़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ। सोमवार सुबह करीब नौ बजे घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ वाहनों की गति भी धीमी होती दिखाई दी। सड़क दृश्यता 10 प्रतिशत रही। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय शहर का वायु गुणवत्ता सुचकांक 208 दर्ज किया गया।
नए साल पर बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 10 जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, हिसार, रोहतक, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, भिवानी में सबसे ज्यादा तापमान रहा। रविवार दोपहर को यहां 23.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
वहीं, हिसार सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर तक मौसम शुष्क और घनी धुंध वाला रहने वाला है। वहीं, 1 जनवरी यानी नए साल पर बारिश की संभावना है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।
