Haryana Weather Alert: हरियाणा के सिरसा, जींद समेत 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, किसानों की बढ़ी टेंशन, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

 
There will be rain in many districts of Haryana!

Haryana Weather Alert: हरियाणा के सिरसा, जींद समेत 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के अनुसार राज्य के करीब 15 जिलों में बारिश, गरज-चमक और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर समेत उत्तरी व पश्चिमी हरियाणा के कई जिले शामिल हैं।

कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश शुरू होने के भी आसार हैं, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में बढ़ रही गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

मार्च तक बारिश व आंधी के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को दक्षिण और पूर्वी जिलों में भी बारिश का दायरा बढ़ेगा, जबकि 28 मार्च को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 29 मार्च तक कई जगहों पर गरज-चमक और आंधी जारी रह सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

किसानों को सलाह दी गई है कि तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के इंतजाम रखें।