Haryana: हरियाणा पुलिस के ASI को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये बड़ी वजह आई सामने ?
 
 Haryana: हरियाणा पुलिस के ASI को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये बड़ी वजह आई सामने ?
Haryana: हरियाणा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा पुलिस के ASI को UP की बरेली जिला पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ASI की पहचान रण सिंह के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला पुलिस में तैनात है। UP पुलिस ने अफीम तस्करी के गंभीर आरोपों में ASI के 3 साथियों को भी पकड़ा है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई से कुरुक्षेत्र पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यूपी पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, बरेली पुलिस ने 8 अक्टूबर दिन बुधवार को सिरौली (बरेली) कस्बे के चौराहे पर चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की क्रेटा कार को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने गाड़ी को मोड़ लिया, लेकिन कल्याणपुर तिराहे पर पुलिस ने गाड़ी को घेर लिया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कार में सवार करनाल जिले के ललैज गांव के रण सिंह, ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र) के मेहरबान, मोहम्मद हसन और करनाल के बरसालू गांव के योगेश कुमार को पकड़ा। तलाशी लेने पर कार से पुलिस को 360 ग्राम अफीम, 6 मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, एक कड़ा, 2 घड़ी व अंगूठियां और करीब 51 हजार रुपए कैश बरामद हुआ। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, बरेली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह यूपी से अफीम खरीद कर हरियाणा में बेचते थे। रण सिंह थाना KUK के अंतर्गत आनी वाली ज्योतिसर चौकी में ASI के पद पर तैनात है। हालांकि हरियाणा पुलिस की ओर से रण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई की चर्चा नहीं है। Haryana News

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रण सिंह को करीब 6 महीने पहले पुलिस लाइन से ज्योतिसर चौकी में भेजा गया था। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले रण सिंह शाहाबाद पुलिस चौकी में तैनात था। यहां से उसको लाइन हाजिर किया गया था, क्योंकि रण सिंह बगैर सूचना के चौकी से लापता था। Haryana News

गया था अफीम लेने

जानकारी के मुताबिक, यूपी के सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को 360 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए हरियाणा के तस्करों में रण सिंह हरियाणा पुलिस में ASI है, जो करनाल के असंध थाने के गांव ललेज का निवासी है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, वह अब से 15 दिन पहले अपने बहनोई करनाल के थाना बटाना के गांव बरसालू निवासी योगेश, कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर गांव निवासी चालक मेहरबान और राजमिस्त्री हसन के साथ आया था, तब भी यहां से अफीम खरीद कर ले गया था। उस समय पुलिस की नजरों से बच गया था।