Haryana: हरियाणा के इन जगहों पर कच्चे रास्ते होंगे पक्के, देखें पूरी लिस्ट

 
Haryana: हरियाणा के इन जगहों पर कच्चे रास्ते होंगे पक्के, देखें पूरी लिस्ट
Haryana: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांव बास से भकलाना, गांव बडाला से बास, गांव नारनौंद से माजरा तथा गांव खरबला से भाटोल तक पांच करम के कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा।

राणा आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि उक्त गांवों के बीच के इन रास्तों को पक्का करने के कार्य वित्त वर्ष 2026-27 में ही शुरू करके तेजी से पूरे किए जाएंगे।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने बताया कि स्वीकृत सड़क निर्माण नीति के अनुसार हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड कम से कम 5 करम चौड़े कच्चे राजस्व रास्तों पर ग्रामीण सड़कों का निर्माण करता है।

उन्होंने बताया कि बजट अधिवेशन 2020-21 के दौरान राज्य में एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने वाले 5 करम के चौड़े कच्चे रास्तों को पक्का करने बारे घोषणा की गई थी। तदनुसार, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा प्राथमिकता के आधार पर इन रास्तों को पक्का करने का कार्य शुरू किया गया है।