Haryana: हरियाणा में UGC ने किया फर्जी का खुलासा, कई सालों से बंद पड़ा ऑफिस 

 
UGC exposes fake scam in Haryana
 Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। UGC ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक फर्जी यूनिवर्सिटी मैजिक एंड आर्ट का खुलासा किया है। इस यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रेशन 2024-25 में कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, जिस पते पर इसका रजिस्ट्रेशन कराया गया वहां पर कोई नहीं रहता है।

मिली जानकारी के अनुसार, वह ऑफिस पिछले कई सालों से बंद पड़ा हुआ है। जबकि इसके प्रोप्राइटर डॉ. चन्द्रपाल यादव का कहना है कि उन्होंने केवल अपना ब्रांड रजिस्टर कराया था। वो न तो किसी प्रकार की डिग्री देते है और न ही क्लास लगाते है। Haryana News

32 फर्जी यूनिवर्सिटीज

जानकारी के मुताबिक, देश भर में हाल में ही UGC ने 32 फर्जी यूनिवर्सिटीज की नई लिस्ट जारी की है। UGC ने स्पष्ट किया है कि ये संस्थान 'फर्जी' हैं। साथ ही, इन्हें किसी भी तरह की डिग्री देने का अधिकार नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, इन संस्थानों से ली गई डिग्री न तो सरकारी नौकरी के लिए मान्य होगी और न ही हायर एजुकेशन के लिए। 12 राज्यों में 32 ऐसी यूनिवर्सिटीज की पहचान की गई है। UGC ने स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सावधान रहने और इनमें एडमिशन लेने से बचने की सलाह दी है। Haryana News

फर्जी यूनिवर्सिटी

जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट में हरियाणा की एक यूनिवर्सिटी का नाम शामिल हुआ है। जिसको बल्लभगढ़ के एक पते बी-38, फर्स्ट फ्लोर पर रजिस्टर कराया गया है। जहां पर इस समय किसी प्रकार का कोई ऑफिस नहीं है, और न ही यहां पर किसी प्रकार से कोई स्टाफ बैठता है। यहां पर बना ऑफिस साल 2022 से बंद पड़ा हुआ हैं। 

नया ऑफिस

मिली जानकारी के अनुसार, मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी का नया ऑफिस फरीदाबाद में खोला गया है। प्रोप्राइटर डॉ. चन्द्रपाल का कहना है कि उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए बल्लभगढ़ के इस पते का एड्रेस दिया था। लेकिन साल 2022 के बाद उन्होंने फरीदाबाद के मथुरा रोड स्थित दशमेश प्लाजा 308ए में खोल लिया। लेकिन अभी भी ऑनलाइन सर्च करने पर इसी जगह का पता आता है। Haryana News

कोई डिग्री या क्लास नहीं

जानकारी के मुताबिक, मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के प्रोप्राइटर डॉ चन्द्रपाल ने बताया कि साल 2020 में उन्होंने अपने इस ब्रांड के नाम को रजिस्ट्रेशन के लिए भेजा था। जिसके बाद साल 2024-25 में उनको रजिस्ट्रेशन मंजूर हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, लेकिन उन्होंने आज तक किसी भी बच्चे का एडमिशन नहीं किया है, और न ही किसी प्रकार की कोई क्लास लगाई है। क्योंकि अभी उनको डिग्री और किसी प्रकार का डिप्लोमा कराने की अथॉरिटी नहीं मिली है। Haryana News

इमारत बनाने का दावा

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने दावा किया है कि वो अपने होडल विधानसभा के गांव लिखी में 5 एकड़ में इमारत बना रहे है। जिसके पूरा होने के बाद वह यूनिवर्सिटी की क्लास और दूसरे कोर्स से जुड़े सभी प्रक्रियाएं पूरे करने वाले थे। Haryana News

जादू के शो जारी

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि साल 2007 में उनको मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ की तरफ से रेडक्रास में लेक्चरार को पद मिला। जहां पर वो फर्स्ट ऐड और होम नर्सिंग की ट्रेनिंग देते थे। जिसके बाद उन्होंने अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाना शुरू कर कर दिया।