Haryana: हरियाणा में ट्रेजरी क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, आरोपी क्लर्क पर दवाइयों के बिल पास करने के बदले 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। ACB की टीम ने बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में ट्रैप लगाकर आरोपी को 3 हजार रुपए लेते हुए काबू किया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर चौक स्थित पशु अस्पताल में कार्यरत VLDA सुनील बिश्नोई ने करीब 49 हजार रुपए की दवाइयों की खरीद की थी। नियमानुसार इन दवाइयों के बिल ट्रेजरी विभाग में पास होने के लिए भेजे गए थे। जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि ट्रेजरी में तैनात क्लर्क बिल पास करने की बजाय उन्हें लगातार अटकाता रहा। Haryana News
पूछताछ कर रही टीम
जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के बाद ACB की टीम आरोपी क्लर्क से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
