Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों को करें इग्नोर
Feb 9, 2026, 17:58 IST
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में वाहनचालकों के लिए बड़ी खबर आई है। आप सभी वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि धनकोट गांव में सीवर लाईन डालने का कार्य MCG द्वारा किया जा रहा है। जिस कारण इस सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहेगी। वाहन चालकों की सुरक्षा/सुविधा को ध्यान में रखते हुए रूट बनाए गए हैं जो निम्नलिखित हैं:-
ट्रैफिक एडवाइजरी
1. बादली से गुरुग्राम की तरफ आने वाले वाहन चालक धनकोट गांव के अंदर से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जाएंगे।
2. द्वारका एक्सप्रेसवे से चंदू बादली की तरफ जाने वाले वाहन चालक श्याम चौक से सीधा लगभग 500 मीटर सीधा चलकर आगे दाएं और मुड़कर धनकोट नहर के साथ-साथ चलकर चंदू- बदली की ओर जाएंगे।
3. द्वारका एक्सप्रेसवे से गांव धनकोट, चंदू, बादली,फरूखनगर की ओर जाने वाले सड़क मार्ग को गांव धनकोट में वन- वे किया गया है, जिस कारण इस ओर आने वाले वाहन वर्जित रहेंगे व इसके लिए वे सभी वाहन चालक धनकोट नहर के साथ वाली सड़क मार्ग प्रयोग करेंगे।
