Haryana Toll Tax: हरियाणा में वाहन चालकों को लगेगा झटका, एक अप्रैल से महंगा होगा टोल टैक्स, देखें कितने बढ़ेंगे रेट ?

 
Haryana Toll Tax: हरियाणा में वाहन चालकों को लगेगा झटका, एक अप्रैल से महंगा होगा टोल टैक्स, देखें कितने बढ़ेंगे रेट ?
Haryana Toll Tax: हरियाणा में वाहन चालकों को बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि एक अप्रैल से टोल महंगा होने वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित पानीपत टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब वार्षिक पास के लिए अधिक रुपये देने होंगे। जानकारी के मुताबिक, NHAI ने वार्षिक टोल पास में 75 रुपये बढ़ा दिए है। अभी तक 3000 रुपये में यह बनता था अब 3075 रुपये कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले में सनौली रोड पर तामशाबाद टोल प्लाजा, डाहर टोल प्लाजा और पानीपत में एलएंडटी पर रोजाना 1.20 लाख से अधिक वाहन गुजरते है। पानीपत टोल प्लाजा सबसे व्यस्त टोलों में शामिल है, इसमें 20 टोल बेरियर से प्रतिदिन करीब 65 हजार वाहन गुजरते हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमें स्थानीय निवासियों और आसपास के क्षेत्रों के नियमित यात्रियों भी है, जो वार्षिक पास का उपयोग करते हैं। वर्तमान में करीब 9 हजार वाहन चालक वार्षिक पास सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। Haryana Toll Tax

जानकारी के मुताबिक, NHAI के अधिकारियों ने बताया कि रोजाना टोल से गुजरने वाले लोगों के खर्च में मामूली बढ़ोतरी जरूर होगी, लेकिन नियमित यात्रियों के लिए यह पास अभी भी सुविधाजनक विकल्प बना रहेगा। Haryana Toll Tax

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि नई दरों को लागू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1 अप्रैल से संशोधित शुल्क ही वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्षिक पास के लोगों को पहले से ही इसमें काफी छूट मिल रही है। जानकारी के मुताबिक, टोल प्लाजा मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि NHAI ने नई दरें एक अप्रैल से लागू कर रहा है।