Haryana : हरियाणा में हजारों लोगों की दो या दो से ज्यादा पत्नियां, फैमिली ID डाटा में हुआ बड़ा खुलासा

फैमिली ID में जानकारी देना हुआ जरूरी
PPP के डाटा के मुताबिक 2761 व्यक्तियों की दो पत्नियां, 15 की तीन और तीन लोगों की तीन से ज्यादा पत्नियां हैं। यह जानकारी खुद इन लोगों ने फैमिली ID में दर्ज कराई है। आपको बता दें कि फैमिली ID में व्यक्ति को पत्नी और बच्चों की जानकारी देनी होती है। सरकार ने सभी सरकारी योजनाओं का लाभ फैमिली ID से जोड़ दिया है। यदि कोई हरियाणा का निवासी है तो बिना फैमिली आईडी के उसे किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
इसलिए लोगों के लिए फैमिली ID में सभी जानकारियां देना जरूरी हो गया है। परिवार पहचान प्राधिकरण के अधिकारी मानते हैं कि यह जानकारी लोगों ने स्वयं दी है तो जानकारी सही होगी। अधिकारी के अनुसार किसी व्यक्ति के परिवार का सत्यापन नहीं किया जा सकता। सत्यापन जाति या आय का ही होता है।
जानें किस जिले में ज्यादा लोगों की दो पत्नियां
फैमिली ID के डाटा के मुताबिक नूंह में 353 लोगों की एकल परिवार में दो पत्नियां हैं। अंबाला में 87, भिवानी में 69, चरखी दादरी में 30, फरीदाबाद में 267, फतेहाबाद में 104, गुरुग्राम में 157, हिसार में 152, झज्जर में 72, जींद में 146, कैथल में 92, करनाल 171, कुरुक्षेत्र में 96, महेंद्रगढ़ में 81, पलवल में 178, पंचकूला में 44, पानीपत में 129, रेवाड़ी में 80, रोहतक में 78, सिरसा में 130, सोनीपत में 134, यमुनानगर में 111 व्यक्तियों की दो पत्नियां हैं। भिवानी में दो, फरीदाबाद में दो, हिसार में एक, झज्जर में एक, जींद में एक, करनाल में दो, कुरुक्षेत्र में एक, नूंह में एक, पलवल में एक, रेवाड़ी में एक, सोनीपत में दो लोगों की तीन पत्नियां दर्शाई गई हैं।