Haryana: गुरुग्राम समेत 4 जिलों के सरकारी अस्पताल में बंद हुआ ये इलाज, जाने वजह ?

 
Haryana: गुरुग्राम समेत 4 जिलों के सरकारी अस्पताल में बंद हुआ ये इलाज, जाने वजह ?
Haryana: हरियाणा में हजारों मरीजों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में दिल की बीमारियों का इलाज से जुड़ी बुरी खबर है। हरियाणा के चार प्रमुख जिलों गुरुग्राम, पंचकूला, अंबाला और फरीदाबाद के नागरिक अस्पतालों (Civil Hospitals) में चल रहे हार्ट सेंटरों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का कैशलेस इलाज करने से मना कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह संकट PPP मोड पर चल रहे इन केंद्रों और राज्य सरकार के बीच भुगतान को लेकर पैदा हुआ है। इन सेंटरों का संचालन करने वाली निजी कंपनी, मेडिट्रिना ग्रुप, का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग पर उनका लगभग 31 करोड़ रुपये (ब्याज सहित) बकाया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी का कहना है कि लंबे समय से भुगतान न होने के कारण उनके लिए दवाइयों, स्टेंट और स्टाफ के खर्चों को वहन करना मुश्किल हो गया है। विशेष रूप से गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में यह सुविधा पिछले 9 महीनों से बाधित है।

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भुगतान न होने के पीछे कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारण हैं। विभाग के अनुसार, एक अस्पताल परिसर में केवल एक ही आयुष्मान ID (Registration ID) हो सकती है। निजी कंपनी अपने लिए अलग ID की मांग कर रही थी, जिससे सिस्टम में दिक्कतें आईं। ताजा जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (DGHS) ने एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है जो इस पूरे मामले और बिलों की विसंगतियों की जांच करेगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस गतिरोध का सबसे बुरा असर गरीब मरीजों पर पड़ रहा है। जो इलाज आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त होता था, अब उसके लिए मरीजों को निजी अस्पतालों में 60,000 से 1,00,000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।  मरीजों को अब चंडीगढ़ PGI या दिल्ली के अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है, जहाँ पहले से ही भारी भीड़ है।