Haryana: हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए जल्द जारी होगा ये शेड्यूल, HSSC अध्यक्ष ने कही ये बात...

 
This schedule will be released soon for Haryana Police Recruitment
Haryana: हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पिछले दिनों हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के पदों पर HSSC की तरफ से भर्ती के लिए 5500 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। जानकारी के मुताबिक, पहले उम्मीदवारों का PMT व PST होगा तथा इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक, जो भी उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा पास करेगा वह लिखित परीक्षा में शामिल होगा। Haryana News

शेड्यूल

मिली जानकारी के अनुसार, HSSC की तरफ से इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह की ओर से भी बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस बारे में बताया गया और उन्होंने संकेत दिया है कि विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक,  HSSC ने पुलिस भर्तियों में सामान्य अभ्यर्थियों व स्पोर्ट्स कोटा अभ्यर्थियों के PMT व PST एक साथ करवाने का निर्णय किया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह द्वारा बुधवार को बताया गया कि हरियाणा पुलिस में 5500 कॉन्स्टेबलों के लिए आयोग की तरफ से भर्ती प्रक्रिया जारी है।

PMT और PST

मिली जानकारी के अनुसार, 5500 पदों के लिए लगभग तीन लाख युवाओं ने अप्लाई किया है। आवेदन करने वाले युवा इन दिनों PMT और PST की तैयारियों में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्पोर्टस कोटे के अभ्यर्थियों का PMT व PST का आयोजन एक साथ ही होगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, ऐसे में आयोग द्वारा PMT और PST का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। सभी आवेदक युवा अपनी तैयारी सुचारू रूप से करते रहें।