Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गुजरेगा ये नया फोरलेन हाईवे, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

 
This new four-lane highway will pass through Kurukshetra in Haryana

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के CM सैनी ने बजट में कुरुक्षेत्र जिले को 15 बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दी है। जानकारी के मुताबिक, इसमें कैथल से यमुनानगर हाईवे को फोरलेन बनाया जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, CM सैनी ने साथ ही कुरुक्षेत्र में नया खेल स्टेडियम बनाने की परियोजना को शामिल किया गया है। इन परियोजनाओं को इस साल में पूरा करने का टारगेट भी रखा है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने बताया की कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा व थानेसर में विश्राम गृह बनाए जाएंगे। इसके अलावा इस्माइलाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांव थाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लाडवा में डायलिसिस केंद्र, पिहोवा व लाडवा में HSVP के दो नए सेक्टर बनाने की परियोजना भी शामिल है। शाहाबाद में ESI डिस्पेंसरी बनाई जाएगी। Haryana News

फोरलेन हाईवे

मिली जानकारी के अनुसार, कैथल से यमुनानगर तक मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। इसमें MDR-119 कैथल से ढांड होते हुए कुरुक्षेत्र तक, स्टेट हाईवे-6 को कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर होते हुए यमुनानगर तक को शामिल किया गया है। इस मार्ग के फोरलेन होने से यातायात का दबाव कम होगा। इसके साथ ही ये मार्ग एनएच-152डी, नेशनल हाईवे 44 और अंबाला शामली एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। Haryana News

HSVP सेक्टर का निर्माण

जानकारी के मुताबिक, CM ने बजट में लाडवा के अंदर डायलिसिस केंद्र की स्थापना करने घोषणा की। इसके साथ ही लाडवा में एक नए विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा लाडवा में एसएचवीपी सेक्टर स्थापित किया जाएगा। दो दिन पहले CM लाडवा अनाज मंडी से कैथल से यमुनानगर तक फोरलेन हाईवे बनाने का ऐलान किया था, जिसे बजट में शामिल किया गया। Haryana News

PHC को CGC में अपग्रेड

मिली जानकारी के अनुसार, बजट में इस्माइलाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अपग्रेड किया जाएगा। पिहोवा गांव थाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसी तरह पिहोवा में एसएचवीपी सेक्टर स्थापित किया जाएगा। इस्माइलाबाद PHC को CHC बनाने का ऐलान CM पहले कर चुके हैं, जिसे बजट में शामिल किया।