Haryana : हरियाणा के इस हाईवे को किया जाएगा फोरलेन, मिली मंजूरी

 
This highway of Haryana will be made four lane.
Haryana : हरियाणा में सड़क ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. कैथल से यमुनानगर तक जाने वाले प्रमुख मार्ग को अब फोरलेन किया जाएगा। इसकी जानकारी CM नायब सैनी ने बजट भाषण के दौरान दी है।  

कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे

सरकार की इस पहल से कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के बीच आवाजाही सुगम होगी. लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण इस मार्ग पर जाम और दुर्घटनाओं की समस्या सामने आती रही है. फोरलेन बनने के बाद ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा समय में भी कमी आएगा.

कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे परियोजना के तहत एमडीआर-119 को कैथल से ढांड होते हुए कुरुक्षेत्र तक चौड़ा किया जाएगा. इसके साथ ही स्टेट हाईवे-6 को कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर होते हुए यमुनानगर तक फोरलेन में विकसित किया जाएगा. यह मार्ग आगे चलकर NH-152D,NH- 44 और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

विशेषज्ञों का मानना है कि हाईवे के चौड़ीकरण से आसपास की जमीनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा. छोटे व्यापारियों, उद्योगों और किसानों को अपनी उपज और उत्पाद तेजी से बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी.

इसके अलावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में कुरुक्षेत्र जिले को 15 बड़े विकास प्रोजेक्ट देने की घोषणा की है. इनमें नया खेल स्टेडियम भी शामिल है, जो युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. सरकार ने इन परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

कुल मिलाकर, कैथल-यमुनानगर हाईवे के फोरलेन बनने और नए विकास कार्यों से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे.