Haryana: हरियाणा से उड़ने वाली ये फ्लाइट सेवा हुई बंद, नया विंटर शेड्यूल हुआ जारी 

 
Haryana: हरियाणा से उड़ने वाली ये फ्लाइट सेवा हुई बंद, नया विंटर शेड्यूल हुआ जारी 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट पर धुंध को देखते हुए DGCA ने नया विंटर शेड्यूल एक महीने के लिए जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इसमें हिसार से दिल्ली की फ्लाइट को 16 दिसंबर से आगामी आदेशों तक रद कर दिया है। इसके अलावा अयोध्या के लिए भी अब सप्ताह में एक बार Flight जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी तक नया विंटर शेड्यूल लागू रहेगा। इसमें हिसार- दिल्ली, दिल्ली - हिसार हवाई रूट को बंद कर दिया गया है। हवाई सेवाओं के दिनों में भी बदलाव किया गया है। अब हिसार एयरपोर्ट से शुक्रवार, शनिवार, रविवार को ही हवाई सेवाएं संचालित होंगी। अन्य दिनों में कोई Flight नहीं होगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, महज 9 महीने में ही हिसार से दिल्ली की हवाई सेवा को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हिसार से दिल्ली के लिए काफी कम संख्या में यात्री मिल रहे थे। इसके चलते इस रूट पर हवाई सेवा बंद करने का निर्णय लिया। हिसार से अयोध्या रूट में भी बदलाव किया गया है। अभी तक अयोध्या के लिए सप्ताह में दो दिन Flight थी। अब एक दिन ही चलेगी।

दो दिन उड़ेंगे जहाज Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, हिसार से जयपुर के लिए पहले एक दिन Flight थी जिसे अब दो दिन कर दिया है। PM मोदी ने इसी साल 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए उड़ान सेवा का शुभारंभ किया था। इसके बाद 9 जून को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, 12 सितंबर को CM ने वर्चुअली तौर पर हिसार से जयपुर के लिए विमान सेवा शुरू की। तब तक दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन हवाई सेवा संचालित की जा रही थी जिसे सप्ताह में केवल एक दिन रविवार को कर दिया था।

Flight का समय बदला Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, हिसार से चंडीगढ़ Flight पहले सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को उड़ती थी। अब इसके फेरे घटा दिए गए हैं। अब यह Flight सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को ही उड़ेगी। पहले इसका समय सुबह 12:35 बजे से था जो अब शाम को सवा 4 बजे तक दिया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, वहीं चंडीगढ़ से हिसार का समय पहले सुबह 11:10 बजे था जो अब बदलकर सुबह 9:50 कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि आगामी धुंध के सीजन को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है।