Haryana: नौकरी से निकालने पर भी बाज नहीं आया ये 60 साल का पुलिस वाला, अब बन गया नकली CBI इंस्पेक्टर

 
Haryana: नौकरी से निकालने पर भी बाज नहीं आया ये 60 साल का पुलिस वाला, अब बन गया नकली CBI इंस्पेक्टर
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने एक फर्जी CBI के इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। 3 दिन पहले ही इस 60 साल के आरोपी ने वर्दी खरीदी थी। जानकारी के मुताबिक, वह लोगों के सामने रौब झाड़ रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, जब लोगों को इस नकली पुलिस वाले पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। CIA सेक्टर-3 पुलिस और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है की आरोपी पहले पुलिस विभाग में ही था और भ्रष्टाचार के केस में जेल भी जा चुका है। इसके बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गांव वालों पर रौब झाने की और नकली पुलिस वाला होने की शिकायत पर जैसे ही वहाँ पहुंची तो वहां मौके पर झज्जर का रहने वाला रणधीर सिंह मिला। उसने पुलिस की ड्रेस पहनी हुई थी। जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने खुद को CBI इंस्पेक्टर बताया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रणधीर ने पुलिस को बताया कि वह वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमाता था। साथ ही बसों में किराया भी नहीं देना पड़ता। 

थाना प्रभारी बोले- 

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर की पूरी ड्रेस पहने गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस रणधीर से पूछताछ कर रही है कि उसने वर्दी कहां से ली और इससे पहले भी कहीं इस तरह की गतिविधि को अंजाम तो नहीं दिया।