Haryana: कुरुक्षेत्र मेले में छाई तीसरी बार की चैंपियन 'रानी', चुकंदर के साथ खाती है ये खुराक
Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में KDB मेला ग्राउंड में हुए राज्य स्तरीय पशु मेले का कल 8 फरवरी को समापन हो गया है और सभी विजेता लोगों को कल इनाम देकर CM ने सम्मानित भी कर दिया है। लेकिन इस मेले में कुछ ऐसे पशु आए थे जो काफी चर्चा का विषय बन गए थे, और इसी चर्चा का विषय बने में सांचौरी नस्ल की 6 साल की 500 किलोग्राम वजनी खूबसूरत ऊंटनी 'रानी' ने सबका मन जीत लिया। इस ऊंटनी को महेंद्रगढ़ जिले के बलायचा गांव के रहने वाले रोहतास अपने साथ मेले में लेकर आए थे।
रोहतास के बेटे संदीप कुमार ने मुताबिक, इस पशु मेले में रानी ने ब्यूटी कॉन्स्टेंट की अपनी कैटेगरी की चैंपियनशिप में सेकेंड पोजीशन हासिल की। इसके पहले रानी 39वीं और 40वीं राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की चैंपियन रही। इन दोनों मेले में रानी ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया था। Haryana News
80 हजार रुपए में खरीदी
जानकारी के मुताबिक, पशुपालक संदीप ने बताया कि उसके पिता रोहतास ने रानी को 80 हजार रुपए में राजस्थान के व्यापारी से रुटीन के काम के लिए खरीदा था। तब मैंने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर रानी को कंपटीशन के लिए तैयार करना शुरू कर दिया। Haryana News
मजबूत कद-काठी
मिली जानकारी के अनुसार, संदीप ने बताया कि रानी की लंबाई 14 फुट के आसपास है और उसकी ऊंचाई करीब 8 फुट है। रानी को खाने के लिए गुड़, मेथी और सुखा चारा (न्यार) दिया जाता है। इसके अलावा सर्दी में उसे महीने में एक-दो बार बाजरे का दलिया देते हैं। गर्मी में थोड़ा-बहुत जौ दे दिया जाता है। रानी को दिन में 2 बार न्यार डाला जाता है। जानकारी के मुताबिक, उसके अलावा उसे चकुंदर भी खाने में दिया जाता है। अगर घर पर फ्रूट पड़ा हो तो भी डाल देते हैं। ज्यादा अनाज देने से ऊंट का पेट भी खराब हो जाता है। इसलिए जरूरत के मुताबिक ही अनाज में मेथी डालकर दलिया बनाकर खिलाया जाता है। Haryana News
नहीं बनी मां
जानकारी के मुताबिक, संदीप ने बताया कि अधिकतर ऊंटनियों को 4 साल की उम्र में क्रॉस करवाया जाता है, ताकि वे अपने बच्चे को जन्म दे सके। लेकिन रानी को उन्होंने क्रॉस नहीं करवाया, क्योंकि रानी को कंपटीशन के लिए तैयार किया गया है। बच्चे के जन्म के बाद ऊंटनी की सेहत और सुंदरता पर असर पड़ता है।
