Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेगा जमीन पर मालिकाना हक, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

 
Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेगा जमीन पर मालिकाना हक, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान
Haryana: हरियाणा में यमुनानगर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के CM सैनी ने यमुनानगर जिले के छछरौली (प्रताप नगर) में सरकारी जमीन पर रहने वाले हजारों लोगों को मालिकाना हक देने का बड़ा ऐलान किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, छछरौली में बसे लोगों के कब्जे, रेकॉर्ड सत्यापन और सर्वे पूरा होने के बाद जमीन लोगों के नाम कर दी जाएगी। CM सैनी ने कहा कि छछरौली की अधिकतर जमीन गैर मुमकिन आबादी के रूप में चिन्हित है और इस जमीन का मालिकाना हक 1887 से सरकार के पास है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी इस जमीन पर लोग बसते चले आ रहे हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, 2020 तक इन संपत्तियों की रजिस्ट्रियां होती थीं, लेकिन उसके बाद रजिस्ट्रियां बंद हो गईं। तकनीकी और कानूनी रूप से लोगों को लगने लगा कि अब संबंधित जमीन पर उनका मालिकाना हक या तो नहीं रहेगा या पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। Haryana News

मालिकाना हक देने का निर्णय

मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे सभी परिवारों को असुरक्षित नहीं छोड़ा जा सकता। इसलिए सरकार ने जनभावनाओं और उनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए खबरा नंबर 125, 152 और 134 की समस्त जमीन का मालिकाना हक कब्जाधारियों को देने का निर्णय लिया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने विधानसभा में जानकारी दी कि छछरौली में संबंधित जमीन पर बसे लोगों के कब्जे के आधार पर उनका विस्तृत रेकॉर्ड जांचा जाएगा। प्रशासन की टीम सर्वे करेगी। रेकॉर्ड के सत्यापन के बाद संबंधित जमीन का मालिकाना हक कब्जाधारियों को प्रदान करने की प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी।