Haryana: हरियाणा में इन अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 2 माह पहले लेटर जारी कर दिया था कि चिराग योजना के तहत प्राईवेट स्कूलों में रिजर्व सीटों पर दाखिलों के लिए इंकम क्राइटेरिया अब 8 लाख रहेगा। जांच में सामने आया कि अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही से गलत लेटर जारी हो गया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद यू टर्न लेते हुए विभाग ने 30 मार्च को फिर से एक पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि इंकम क्राइटेरिया 8 की बजाए 1.80 लाख ही रहेगा।
लापरवाही
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक तौर पर असिस्टेंट रामबीर और सुपरिडेंट राजेश व असिस्टेंट डायरेक्टर नवीन अग्रवाल को जिम्मेदार मानते हुए उनकी ब्रांच में बदलाव किया। ब्रांच में बदलाव के साथ-साथ इन अधिकारियों को आज कारण बताओ नोटिस भी जारी होगा। Haryana News

प्राइवेट स्कूल ब्रांच
जानकारी के मुताबिक, जिस ब्रांच में गड़बड़ हुई है, वहां से असिस्टेंट डायरेक्टर नवीन अग्रवाल को कोर्डिनेशन और ग्रीवांस में भेज दिया गया। वहीं अब विरेंद्र गोदारा को इस ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विरेंद्र गोदारा की रिटायरमेंट में केवल एक साल बाकी है। इसके अलावा असिस्टेंट रामबीर को टीजीटी स्थापना शाखा तथा सुपरिडेंट राजेश को मिड डे मिल ब्रांच भेजा गया है।
ऐसे चली थी विभाग में फाइल
मिली जानकारी के अनुसार, गलत लेटर जारी होने से पहले फाइल असिस्टेंट रामबीर ने पुटअप की थी। रामबीर इस सीट पर करीब डेढ माह पहले ही आए थे। उनका नौकरी में अनुभव करीब 7 साल का है। उसके बाद फाइल सुपरिडेंट राजेश के पास गई। रामबीर ने इसे आगे बढ़ा दिया। जिसके बाद फाइल 36 साल से विभाग में कार्यरत असिस्टेंट डायरेक्टर नवीन अग्रवाल के पास पहुंची। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने एडिशनल डायरेक्टर के पास गई। वहां से डायरेक्टर तक पहुंची। डायरेक्टर ने एडिशनल डायरेक्टर से डिस्कस का नोट भी फाइल पर लगाया था। दोनों के बीच डिस्कस होने के बाद लेटर जारी हुआ है।

योजना और रिजर्व सीटें…
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश भर के 1108 प्राइवेट स्कूलों में 47 हजार सीटों का ब्यौरा दिया है। जिन्हें शिक्षा विभाग की चिराग योजना के तहत रिजर्व किया गया है। रिजर्व सीटों पर कक्षा 6 से 12वीं तक आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के स्टूडेंट को दाखिला मिलेगा। विभाग इसके लिए पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, खास बात यह है कि छात्र केवल उसी ब्लॉक के प्राइवेट स्कूल में दाखिले के लिए पात्र होंगे, जिसमें वे फिलहाल पढ़ रहे हैं। हालांकि वे एक ही खंड के एक से अधिक स्कूलों में एडिमशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों में निश्शुल्क पढ़ाई के लिए चिराग योजना के तहत 30 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिस स्कूल में ज्यादा आवेदन होंगे, वहां का फैसला 1 से 5 अप्रैल के बीच ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। योजना का लाभ केवल उन्हीं बच्चों को मिलेगा, जो इस साल सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सम्बन्धित विद्यालयों में विभागीय मनोनीत सदस्य नियुक्त करेंगे। जिसके लिए वह विद्यालय के नजदीक के खंड शिक्षा अधिकारी /सरकारी विद्यालय के किसी प्राचार्य / मुख्याध्यापक /पीजीटी / अध्यापक में से किसी एक को नियुक्त कर सकते हैं। Haryana News
पिछले सरकारी विद्यालय से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC), आवेदन तिथि के पश्चात लिया जाना अनिवार्य होगा। दाखिले के लिए बच्चे की फैमिली ID- परिवार पहचान पत्र (PPP No.) का होना अनिवार्य।
