Haryana : हरियाणा की इन जेलों को बनाया जाएगा हाईटेक, प्रक्रिया शुरु

इन जेलों को पूरी तरह अपराध मुक्त बनाने और मोबाइल जैसे उपकरणों पर रोक लगाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह जानकारी नए डीजी जेल IPS आलोक कुमार राय ने दी है।
 
These jails of Haryana will be made hi-tech
Haryana : हरियाणा की गुरुग्राम और अंबाला जेलों को हाईटेक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद इन दोनों जेलों में राज्य की विभिन्न जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों और गैंगस्टरों को शिफ्ट किया जाएगा। इन जेलों को पूरी तरह अपराध मुक्त बनाने और मोबाइल जैसे उपकरणों पर रोक लगाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह जानकारी नए डीजी जेल IPS आलोक कुमार राय ने दी है।

फिलहाल प्रदेश में 3 केंद्रीय और 17 जिला जेल 

मिली जानकारी के अनिसार फिलहाल प्रदेश में तीन केंद्रीय और 17 जिला जेल हैं जिनमें 22,837 कैदियों की क्षमता है। राज्य की सभी जेलों में 27,230 बंदी हैं। रोहतक में 312 खुंखार बंदियों की क्षमता वाली एक उच्च सुरक्षा जेल का निर्माण अंतिम चरण में है जो दिसंबर 2025 तक संभावित तौर पर पूरी हो जाएगी। चरखी दादरी, फतेहाबाद और पंचकूला में नई जेलों के बनाने का टेंडर जारी करना है।

DG जेल ने बताया कि राज्य के जेलों में बंद 686 कैदियों को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की सहायता से कौशल विकास कोर्स कराया जा रहा है। चरखी दादरी, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और डबवाली जेल पेट्रोल पंप लगाने का प्रस्ताव सरकार में विचाराधीन है।