Haryana: हरियाणा में इन परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM सैनी का बड़ा ऐलान
Feb 1, 2026, 21:27 IST
Haryana: हरियाणा में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के CM सैनी ने घोषणा की कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जो लोग 20 साल से एक स्थान पर निवास कर रहे हैं, उन्हें मालिकाना हक देने के लिए पॉलिसी बनाकर रियायत दी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा SC कम्पोनेंट प्लान के पैसों को SC समाज के लिए ही प्रयोग करने के लिए सत्र में प्रावधान लाकर लागू किया जाएगा। CM ने यह भी बताया कि कुरुक्षेत्र के उमरी में 5 एकड़ भूमि में ₹124 करोड़ से गुरु रविदास धाम का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने प्रथम चरण में ₹90 करोड़ के कामों के टेंडर जारी किए हैं।
