Haryana: हरियाणा के इन 5 अफसरों को कोर्ट ने रिमांड पर भेजा, उगल सकते हैं बड़े राज

 
Haryana: हरियाणा के इन 5 अफसरों को कोर्ट ने रिमांड पर भेजा, उगल सकते हैं बड़े राज

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल जिले में धान खरीद और भंडारण से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के मुताबिक, देर रात हुई इस कार्रवाई से मंडी अफसरों में हड़कंप मचा है। इनमें इंद्री के हरियाणा वेयर हाउसिंग से जुड़े तकनीकी सहायक प्रदीप कुमार, इंद्री फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, तरावड़ी से फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, असंध में हैफेड मैनेजर प्रमोद कुमार और निसिंग में हैफेड मैनेजर दर्शन सिंह शामिल है। 

पुलिस के मुताबिक, SIT की जांच में सामने आया कि सरकारी विभागों में तैनात जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आपसी मिलीभगत से घोटाले को अंजाम दिया। रिकॉर्ड, दस्तावेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने इन अधिकारियों की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 7 करोड़ रुपए के घोटाले में गिरफ्तार किए गए पांचों अधिकारी देवेंद्र कुमार इंस्पेक्टर फूड सप्लाई विभाग तरावड़ी, रणधीर सिंह , इंस्पेक्टर फूड सप्लाई विभाग इंद्री, प्रमोद कुमार , हैफेड मैनेजर असंध,दर्शन सिंह, हैफेड मैनेजर निसिंग व प्रदीप टेक्निकल अस्सिटेंट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन इंद्री को पुलिस ने आज दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। 

जानकारी के मुताबिक, जहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से अब पूछताछ करके फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की संलिप्ता का पता लगाएगी। ताकि अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। मिली जानकारी के अनुसार, वहीं रिमांड के दौरान पुलिस गबन किए गए धान और पैसों की रिकवरी के लिए भी प्रयास कर रही है।