Haryana: हरियाणा की माटी उगलने लगी है सोना ! अब इस शहर में प्रॉपर्टी के दाम पहुंचे आसमान पर...
Haryana: हरियाणा की माटी अब सोना उगलने लगी है क्योंकि हरियाणा के हर शहर में प्रॉपर्टी के दाम आसमान पर पहुँच गए है। हाल ही में अब पंचकुला शहर की प्रॉपर्टी के दामों में खूब उछाल आया हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, HSVP ने पंचकूला में रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियों की E-नीलामी को जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। 50 वर्ग गज का रिहायशी प्लॉट 1.3 करोड़ और 423 गज का 11.63 करोड़ रुपये में बिका है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के प्रमुख सेक्टरों में स्थित प्लॉटस और कमर्शियल साइट्स पर खुलकर बोली लगी। Sector-26, 27, 28 और Sector-4 के रिहायशी प्लॉटस के लिए निवेशकों ने ज्यादा उम्मीद जताई। कमर्शियल श्रेणी में बूथ, SCO और DSS साइट्स की नीलामी में भी निवेशकों ने खास रुचि दिखाई।
जानकारी के मुताबिक, बोली से HSVP ने खूब कमाई की। अधिकारियों के अनुसार पंचकूला में बेहतर सड़क नेटवर्क, मूलभूत सुविधाएं और तेजी से हो रहे विकास कार्यों के चलते निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस नीलामी से HSVP को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। प्राधिकरण को उम्मीद है कि आगामी नीलामियों में भी इसी प्रकार का उत्साह देखने को मिलेगा।
रिहायशी प्लांटस पर दिखा खास क्रेज
Sector-28 में Plot नंबर 219-P (231 वर्ग गज) -4 करोड़ 9 लाख 24 हजार 100 रुपये
Sector-26 में Plot नंबर 95-P (423 वर्ग गज) -11 करोड़ 63 लाख 73 हजार रुपये
Sector-28 में Plot नंबर 195-P (136.96 वर्ग गज) -2 करोड़ 90 लाख 36 हजार 100 रुपये
Sector-28 में Plot नंबर 495-P (50 वर्ग गज) - 1 करोड़ 3 लाख 3 हजार 400 रुपये
Sector-26 में Plot नंबर 149-P (420 वर्ग गज) -11 करोड़ 66 लाख 67 हजार 100 रुपये
Sector-28 में Plot नंबर 44-P (50 वर्ग गज) - 96 लाख 63 हजार 400 रुपये
Sector-27 में Plot नंबर 306-P (395 वर्ग गज) - 7 करोड़ 14 लाख 59 हजार रुपये
Sector-27 में Plot नंबर 307-P (325 वर्ग गज) - 8 करोड़ 1 लाख 95 हजार 200 रुपये
Sector-28 में Plot नंबर 227-P (231 वर्ग गज)- 3 करोड़ 8 लाख 58 हजार 100 रुपये
Sector-28 में Plot नंबर 1495-P (252.84 वर्ग गज) - 4 करोड़ 96 लाख 77 हजार 200 रुपये
Sector-28 में Plot नंबर 1565-P (185 वर्ग गज) -4 करोड़ 63 लाख 23 हजार 900 रुपये
Sector-28 में Plot नंबर 159-P (147.6 वर्ग गज) - 2 करोड़ 6 लाख 23 हजार 800 रुपये
Sector-4 में Plot नंबर 947-P (420 वर्ग गज) - 8 करोड़ 81 लाख 46 हजार 800 रुपये
Sector-28 में Plot नंबर 178-P (144 वर्ग गज) - 2 करोड़ 61 लाख 65 हजार 100 रुपये
Sector-28 में Plot नंबर 189-P (136.96 वर्ग गज) - 3 करोड़ 5 लाख 56 हजार रुपये
कमर्शियल प्राॅपर्टी में भी प्रतिस्पर्धा
Sector-24 का बूथ नंबर 19-P - 1.75 करोड़ रुपये
Sector-24 का बूथ नंबर 40-P - 1.72 करोड़ रुपये
Sector-25 का SCO नंबर 108-P - 7 करोड़ 2 लाख 81 हजार 200 रुपये
Sector-25 का SCO नंबर 138-P - 10.24 करोड़ रुपये
Sector-20 का SCO नंबर 534-P - 8.22 करोड़ रुपये
Sector-20 की DSS नंबर 460-P- 5.87 करोड़ रुपये
