Haryana: हरियाणा के इन 40 गांवों की बिजली समस्या होगी खत्म, यहां बनेगा नया बिजली घर
बिजली व्यवस्था
बिजली विभाग के अनुसार, मुस्तफाबाद में बनने वाली 66 KV बिजलीघर को मीरपुर कौराली स्थित 220 KV बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए करीब 20 से 25 किलोमीटर लंबी हाईटेंशन लाइन बिछाई जाएगी, जिससे इलाके में लगातार और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस परियोजना से जुड़ी सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। जल्द ही, निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। नया बिजलीघर बनने के बाद क्षेत्र में बिजली वितरण प्रणाली मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। Haryana News
बिजली समस्या खत्म
जानकारी के मुताबिक, इस नए बिजलीघर के बनने से मुस्तफाबाद, पेलक, चांदहट, बडोली, कुशक, मीसा, रसूलपुर, तराका और खेड़ला समेत लगभग 40 गांवों को राहत मिलेगी। इन गांवो में बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, गर्मियों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वही छोटे उद्योग और दुकानदारों को भी बिजली की कमी की दिक्कतें चल रही है। ऐसे में नए बिजलीघर के शुरू होने के बाद इन समस्याओं में कमी आने की उम्मीदें है।
