Haryana Teacher Transfer: हरियाणा में शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर को लेकर आया बड़ा अपडेट, पांच चरणों में होंगे, जानें पूरी डिटेल

 
 Big update regarding online transfer of teachers in Haryana

Haryana Teacher Transfer: हरियाणा में शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ती दिख रही है। इसके तहत पांच चरणों में अलग- अलग पदों पर तैनात शिक्षकों के तबादले होंगे।

दरअसल, प्रदेश में शिक्षक दो साल से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें, तो पहले चरण में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) के अंतर जिला ट्रांसफर होंगे। दूसरे चरण में प्रदेश के मॉडल संस्कृति स्कूलों में टीचर्स के ट्रांसफर होंगे। इसके अलावा तीसरे चरण में प्रधानाचार्य, हेडमास्टर और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के ट्रांसफर किए जाएंगे। वहीं चौथे चरण में पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सीएंडवी शिक्षक और जूनियर बेसिक ट्रेनिंग के रेगुलर अध्यापकों के तबादले किए जाएंगे और पांचवें चरण में गेस्ट टीचर्स के ट्रांसफर होंगे।

इन छुट्टियों को नहीं किया जाएगा शामिल

खबरों की मानें, तो शिक्षक की ओर से एक इकाई (स्कूल व ब्लॉक) में न्यूनतम कार्यकाल की गणना करते समय असाधारण अवकाश और चाइल्ड केयर लीव के रूप में ली गई छुट्टियों को शामिल नहीं किया जाएगा। कहा जा रहा है कि एक शिक्षक की ओर से एक इकाई में अधिकतम कार्यकाल की गणना में इन्हें शामिल किया जाएगा।