Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र NIT में सुसाइड, सिरसा के रहने वाले छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

 
Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र NIT में सुसाइड, सिरसा के रहने वाले छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र के हॉस्टल में आधी रात को छात्र द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है, सिरसा के रहने वाले इस स्टूडेंट ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 

जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट अपने कमरे में परने (कपड़े) के साथ पंखे पर फंदे से लटका मिला। देर रात ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सिरसा जिले के गांव शेरपुरा का रहने वाला 22 वर्षीय प्रियांशु वर्मा था। प्रियांशु NIT से बीटेक में सिविल इंजीनियरिंग के तीसरे साल का स्टूडेंट था। प्रियांशु NIT के हॉस्टल नंबर-8 के 352 कमरे में रहता था। NIT में 8 दिन के भीतर दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले जिला नूंह के घासेड़ा गांव के पवन कुमार (22) ने इसी के 452 कमरे में सुसाइड किया था।

दोस्त के साथ रह रहा था

जानकारी के मुताबिक, सिरसा जिले के किशनपुरा गांव के आदित्य ने पुलिस को बताया कि वह प्रियांशु को करीब डेढ़ साल से जानता था। मैं NIT में हॉस्टल-7 के 306 में रहता हूं और बीटेक में सिविल इंजीनियरिंग में दूसरे साल का छात्र हूं। पिछले करीब 10 दिन से मेरा दोस्त प्रियांशु मेरे साथ सो रहा था। Haryana News

2 अप्रैल को घर गया

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले हफ्ते 2 अप्रैल को मेरा दोस्त प्रियांशु अपने घर सिरसा गया था और 5 अप्रैल को वापस आ गया था। कल यानी 8 अप्रैल को प्रियांशु पेपर देने के लिए गया था। पेपर देने के बाद प्रियांशु मेरे पास कमरे पर आ गया था। उसने रात करीब 8 बजे प्रियांशु को खाना खाने के लिए पूछा, तो उसने खाने से मना कर दिया। Haryana News

प्रियांशु बोला

जानकारी के मुताबिक, आदित्य ने बताया की उसके बाद मैं प्रियांशु को अपने कमरे पर छोड़कर खाना खाने के लिए चला गया था। करीब साढ़े 9 बजे प्रियांशु का उसके पास फोन आया कि मैं तेरे कमरे पर नहीं मिला, तो मुझे मेरे रूम में देख/संभाला लेना। उसके बाद मैं वॉलीबॉल खेलने के लिए चला गया। करीब 11 बजे मैं अपने कमरे पर वापस आया, लेकिन प्रियांशु यहां नहीं था। Haryana News

लटका हुआ था

मिली जानकारी के अनुसार, आदित्य ने बताया की मैं उसे देखने के लिए उसके कमरे पर चला गया, लेकिन कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। उसने दरवाजा तोड़ने के लिए कई लातें मारी। थक हार उसने साथ वाले कमरे के रोशनदान से जाकर देखा तो प्रियांशु ने सफेद रंग के परने से फंदा लगाया हुआ था। Haryana News

इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज

जानकारी के मुताबिक, थाना KUK SHO विशाल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। कमरे से कुछ संदिग्ध या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिवार के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।