Haryana: हरियाणा में लव मैरिज का ऐसा खौफनाक अंत, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

 
Haryana: हरियाणा में लव मैरिज का ऐसा खौफनाक अंत, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत
Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार सुबह हरियाणा के पंचकूला में साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने जीजा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। 

जानकारी के मुताबिक, मृतक अपनी मां को छोड़ने फैक्ट्री जा रहा था। रास्ते में साले ने अपने दो दोस्तों के साथ उसकी छाती, पीठ और सिर पर वार किए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, घायल हालत में युवक को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक ने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। इसी बात से उसका साला नाराज था।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-20 थाना पुलिस ने परिवार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहुला गांव के शिवम का परिवार मोहाली के बलटाना में करीब 15 साल से रह रहा है। शिवम के पिता राजेश एक सिक्योरिटी गॉर्ड हैं। वहीं शिवम की मां ऊषा फैक्ट्री में जॉब करती है। शिवम खुद पंचकूला में बर्तन की दुकान पर पॉलिश और पैकिंग का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, शिवम पंचकूला के अभयपुर स्थित सरकारी स्कूल में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ा था। वहां पर अभयपुर निवासी दूसरे शिवम की बहन भी पढ़ती थी। दोनों ने करीब 5 साल पहले आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद भी शिवम और युवती के बीच बातचीत होती रही। शिवम ने उस युवती के साथ 3 महीने पहले मंदिर में शादी कर ली थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, दूसरा शिवम अपनी बहन की लव मैरिज से खफा था। आरोप है कि उसने अपनी बहन को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और परिवार से नाता तोड़कर शादी कर ली। शिवम को यह बात पसंद नहीं आई और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जीजा शिवम की हत्या कर दी। 

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-20 थाने के SHO सोमवीर ढाका ने बताया कि हमलावर की संख्या को लेकर सभी सही डिटेल नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।