Haryana: हरियाणा के इस विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़, 2 असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड

 
Haryana: हरियाणा के इस विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़, 2 असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हरियाणा प्रदेश के हिसार में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के बार फिर से चर्चा में हैं। विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलाजी विभाग में PHD की एक छात्रा ने विश्वविद्यालय के 2 असिस्टेंट प्रोफेसरों पर छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत मिलते ही HAU प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित असिस्टेंट प्रोफेसर अजीव सांगवान और नवीन कौशिक को सस्पेंड कर दिया है। शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे लंबे वक्त से परेशान किया जा रहा था और वॉट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक संदेश भी भेजे गये।

मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि पीडि़त छात्रा ने पहले बायोटेक्नोलाजी विभाग के डीन प्रो. केडी शर्मा को इसकी शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद वह सीधे कुलपति (वीसी) से मिली और आपबीती बताई। कुलपति ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत दोनों आरोपित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच समिति का गठन किया।

जानकारी के मुताबिक जांच समिति द्वारा शिकायत से संबंधित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट HAU प्रशासन को सौंपी जाएगी। जानकारी से पता चला है कि आरोपित असिस्टेंट प्रोफेसर अजीव इसी विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र भी रह चुका है। 

कार्रवाई के लिए टीम गठित

विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि छात्रा की शिकायत मिलते ही निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए दोनों असिस्टेंट प्रोफेसर अजीव सांगवान और नवीन कौशिक को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी के साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।