Haryana: हरियाणा में इन लोगों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, DFSC ने जारी किए निर्देश
इसके अलावा घरेलू गैस का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वीरवार को विभागीय टीमों ने कई जगहों पर छापेमारी कर 17 सिलेंडर जब्त किए हैं। विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि जिला में घरेलू गैस, पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है, सप्लाई नियमित तौर पर सुचारू रूप से जारी है। नागरिकों से अपील है कि वे किसी अफवाह पर ध्यान न देते हुए अनावश्यक स्टोरेज न करें।
उन्होंने बताया कि सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की जाए। यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में कोई समस्या आती है, तो वह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के हेल्पलाइन नंबर 01666-248422 पर अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करवा सकता है।
उन्होंने बताया कि जिले की सभी 27 गैस एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कालाबाजारी, जमाखोरी और गैस के अनधिकृत उपयोग पर जिला प्रशासन लगातार सख्त निगरानी रख रहा है। टीमों द्वारा समय-समय पर गैस एजेंसियों के स्टॉक की भी जांच की जा रही है।
