हरियाणा की स्टेट क्राइम ब्रांच में बड़े स्तर पर फेरबदल, इन अधिकारियों को सौंपे नए कार्यभार
May 6, 2026, 17:03 IST
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच (SCB) में कामकाज को और अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य वितरण में फेरबदल किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
इस आदेश के तहत IPS और HPS स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें विशेष यूनिट्स और नोडल जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


