हरियाणा में हैप्पी कार्ड वितरण शुरू, बसों में फ्री सफर करने के लिए बस स्टैंड से प्राप्त करें अपना यात्रा कार्ड
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपील की कि कार्ड प्राप्त करने के लिए लाभार्थी अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर अवश्य आएं, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा संचालित हैप्पी कार्ड योजना, जिसे हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के नाम से जाना जाता है, का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। Haryana News
फ्री करें यात्रा
मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में एक वर्ष में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत वे परिवार पात्र हैं जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये या उससे कम है। लाभार्थियों को एक स्मार्ट कार्ड (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) जारी किया जाता है, जिसे उपयोग से पहले सक्रिय (एक्टिवेट) कराना आवश्यक होता है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लगभग 22.89 लाख परिवारों (करीब 84 लाख लोगों) को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महाप्रबंधक ने बताया कि योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (1 लाख रुपये से कम) तथा मोबाइल नंबर आवश्यक हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि यह योजना अंत्योदय परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और समय पर अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त कर परिवहन सुविधा का लाभ लें।
