Haryana : हरियाणा के खेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी 

 मंत्री ने आज पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया और खिलाड़ियों को तय खाद्य सामग्री और खेल का सामान न उपलब्ध कराए जाने की वजह से यह एक्शन लिया है। 
 
Big action by Haryana Sports Minister
Haryana : हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने 15 खेल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इनमे खेल अधिकारी व कोच भी शामिल हैं। मंत्री ने आज पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया और खिलाड़ियों को तय खाद्य सामग्री और खेल का सामान न उपलब्ध कराए जाने की वजह से यह एक्शन लिया है। 

खिलाड़ियों से मुलाकात कर सुनी समस्या

निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री स्टेडियम ने अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। खिलाड़ियों ने मंत्री को अवगत कराया कि अधिकारी खाने की और खेल के सामान की उचित व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। खिलाड़िय़ों ने बताया कि सरकार की खेल नीति बहुत ही अच्छी है, लेकिन उसके अनुरूप अधिकारी उन्हें सुविधा नहीं मुहैया करा रहे हैं। इससे उन्हें असुविधा हो रही है।

अधिकारियों को किया अलर्ट 

खिलाड़ियों की समस्या सुनने के बाद खेल मंत्री ने मौके से फोन करके अधिकारियों को अलर्ट किया है कि वे 15 दिन के अंदर व्यवस्था दुरुस्त कर लें। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खेल मंत्री  गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ हैं। मंत्री ने कोचों को अलर्ट किया कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार करें और समय पर खिलाड़ियों को अभ्यास कराएं।