Haryana: हरियाणा में पंचकूला नगर-निगम चुनाव से पहले कांग्रेस में फूट, इन सभी नेताओं को नोटिस जारी
मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला कांग्रेस MLA चंद्रमोहन ने साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कुछ लोगों के खिलाफ पार्टी को शिकायत सौंपी थी। जिसमें कहा गया था कि उनके खिलाफ इन लोगों ने चुनाव के दौरान काम किया है। जिसके चलते कार्रवाई की जाए। लेकिन अब नगर निगम चुनाव से ठीक पहले डेढ साल बाद उन लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम चुनाव को लेकर रविंद्र रावल, सुधा भारद्वाज व उपिंद्र कौर आहलूवालिया संभावित प्रत्याशियों की कतार में थे। नोटिस के बाद पंचकूला में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति गर्म हो गई है।
दो परिवारों को मिला नोटिस मिला…
मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रमोहन की शिकायत पर उपिंद्र कौर व उनके पति धनेंद्र वालिया को नोटिस दिया गया है। वालिया को साल 2020 में कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम चुनाव में पंचकूला से मेयर प्रत्याशी बनाया था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने रविंद्र रावल व उनके भाई नरेश रावल को भी नोटिस दिया है। रावल नगर परिषद पंचकूला के चेयरमैन रह चुके हैं। कांग्रेस में फिलहाल काफी एक्टिव हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए बॉयोडाटा ड्राफ्ट व दूसरे कार्यों में उनकी भूमिका रही है।
रावल बोले
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता रविंद्र रावल ने कहा कि अनुशासन समिति का नोटिस मिला है और वे पार्टी के निष्ठावान सिपाही हैं। किसी की शिकायत से उनकी निष्ठा कच्ची नहीं हो जाएगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, उपिंद्र कौर आहलूवालिया के पति धनेंद्र वालिया ने कहा कि हमें इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना है। नोटिस के जवाब लेकर विचार किया जाएगा।
