Haryana: सोनीपत नगर निगम डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर पर चार्जशीट की तैयारी, 10 पर कार्रवाई; 4 कर्मचारी चल रहे सस्पेंड़

 
Haryana: सोनीपत नगर निगम डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर पर चार्जशीट की तैयारी, 10 पर कार्रवाई; 4 कर्मचारी चल रहे सस्पेंड़
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत नगर निगम में प्रॉपर्टी ID में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं को लेकर 1 जनवरी 2026 को तीन अधिकारियों को सस्पेंड किए जाने के बाद बाद अब नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर हरदीप सिंह पर चार्जशीट लगाने का फैसला किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बता दें कि, नगर निगम की प्रॉपर्टी ID में गड़बड़ियां करने के मामले को लेकर डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर समेत 5 लोगों को चार्जशीट और 5 कर्मचारियों को सस्पेंड़ किया जा चुका है। जिसमें से तत्कालीन JE नवरतन को तीन दिन पहले बहाल किया गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर हरदीप सिंह के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के तहत चार्जशीट जारी करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद नगर निगम सोनीपत में हलचल तेज हो गई है और पूरे मामले पर प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सरकार की ओर से यह कदम नगर निगम में लंबित जांच रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि मामले में अनियमितताओं को लेकर सरकार सख्त रुख अपनाने के मूड में है।

सरकार का बड़ा फैसला

मिली जानकारी के अनुसार, शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने स्पष्ट किया है कि विचार-विमर्श के बाद हरदीप सिंह, डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर, नगर निगम सोनीपत के खिलाफ नियम-7 के तहत चार्जशीट जारी करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्रवाई विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है। वहीं इससे पहले मुख्यालय ने ZTO, SDO अभिषेक और तत्कालीन JE नवरत्न को निलंबित किया जा चुका है। Haryana News

चार्जशीट भेजने के निर्देश

जानकारी के मुताबिक, विभाग ने डायरेक्टर जनरल, अर्बन लोकल बॉडीज, पंचकूला को निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी से नियम-7 के तहत ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार करवाकर सभी जरूरी दस्तावेजों सहित 7 दिनों के भीतर सरकार को भेजा जाए। इस प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए विशेष तौर पर कहा गया है।

जांच रिपोर्ट बनी आधार

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई नगर निगम सोनीपत के PIDs (प्रारंभिक जांच) से संबंधित रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है। इससे पहले नगर निगम सोनीपत के कमिश्नर द्वारा इस मामले में रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में नगर निगम सोनीपत के कमिश्नर को भी पत्र की प्रति भेजी गई है, ताकि वह आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर सकें। यह पत्र उनके पूर्व में भेजे गए मेमो के संदर्भ में जारी किया गया है।

कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, कमेटी ने तय समय सीमा में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी तो उसके बाद रिपोर्ट में सामने आई। अनियमितताओं के आधार पर मुख्यालय के आदेश पर ZTO और SDO अभिषेक, चेकर सुनील हुड्डा व निशा निलंबित चल रहे हैं। वहीं तीन दिन पहले जांच के दौरान विभाग द्वारा तत्कालीन JE नवरत्न को निलंबन से बहाल कर दिया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसके साथ ही सोनू ,SDO मनजीत, अमित और सेक्रेटरी पवित्र गुलिया और मुख्य Admin अधिकारी हरदीप सिंह को चार्जशीट किया जा चुका है। नगर निगम में 10 अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

ZTO की जिम्मेदारी

जहां नगर निगम में गड़बड़झाला करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है तो ऐसे पवित्र गुलिया को भी पहले चार्जशीट किया जा चुका है। बावजूद इसके उन्हें ही नगर निगम में ZTO जिम्मेदारी देकर काम करवाया जा रहा है। जबकि ZTO की पोस्ट पर सुनीता कार्यरत है।

जानकारी के मुताबिक, जिसमें प्रॉपर्टी ID बनवाने के लिए जिम्मेदारी 8 मेकर,4 चेकर और एक ZTO व Admin होता है।अलग-अलग लोगों द्वारा प्रॉपर्टी ID के कार्य की जांच करने के बाद फाइनल जांच का काम Admin को करना होता है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, Admin के तौर पर नगर निगम कमिश्नर होता है। लेकिन सोनीपत नगर निगम कमिश्नर द्वारा डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर हरदीप सिंह को Admin के साथ-साथ अतिरिक्त चेकर की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके कार्य में भी खामियां मिलने के चलते उन्हें चार्जशीट किया गया है।