Haryana: सेल्फ स्टडी से पानीपत की श्रेया ने पास की UPSC परीक्षा, दूसरे प्रयास में हासिल की 114वीं रैंक
Haryana: कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है। सफलता एक दिन उनके कदम अवश्य चूमती है। UPSC के परिणाम जारी हो गए है। इन नतीजों में पानीपत की श्रेया गुप्ता ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है। देशभर में मॉडल टाउन की रहने वाली 22 वर्षीय श्रेया ने 114वीं रैंक हासिल की है।
श्रेया ने बताया कि यह उनका UPSC के लिए दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में मिली असफलता से उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि अपनी कमियों को पहचान कर दोगुनी मेहनत के साथ तैयारी शुरू की। Success Story Shreya Gupta
सेल्फ स्टडी
श्रेया की सफलता की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान में जाने के बजाय सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन पढ़ाई पर भरोसा जताया। पढ़ाई के दौरान श्रेया ने खुद को सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से पूरी तरह दूर रखा। उन्होंने एक निश्चित टाइम टेबल और रूटीन चार्ट बनाया था, जिसे उन्होंने नियमित तौर पर फॉलो किया। Success Story Shreya Gupta
शिक्षा का माहौल
श्रेया के पिता पानीपत बार एसोसिएशन में बतौर सीनियर एडवोकेट प्रैक्टिस करते हैं। श्रेया अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट सहयोग और उनके मार्गदर्शन को देती हैं।
