Haryana: हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में चली गोलियां, पेशी पर आए युवक पर हुई फायरिंग 

 
Haryana: हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में चली गोलियां, पेशी पर आए युवक पर हुई फायरिंग 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार की सुबह हरियाणा के भिवानी कोर्ट में फायरिंग होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पेशी पर आए एक युवक को टारगेट कर यह फायरिंग की गई। अचानक हुई इस फायरिंग से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP सुमित कुमार भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, प्रत्यदर्शी महेंद्र पाल यादव ने बताया की, हमने गोली की आवाज सुनी। आवाज सुनते ही हम उधर दौड़े, जिधर से आवाज आई थी। वहां देखा तो दो युवक भाग रहे थे। दोनों के हाथ में हथियार थे। कुछ देर में ही पुलिस भी पहुंच गई। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हमलावरों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने छानबीन की।