Haryana: हरियाणा में 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को झटका, सरकार ने दिए ये सख्त निर्देश 

 
Haryana: हरियाणा में 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को झटका, सरकार ने दिए ये सख्त निर्देश 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को बड़ा झटका मिला है।  इन सभी कर्मचारियों का पोर्टल पर डेटा अपडेट नहीं हो रहा है जिसे वजह से बड़ी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। इसमे OTP, मोबाइल नंबर, DDO की गड़बड़ी हो रही है। अब इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

हरियाणा सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के रिकॉर्ड में आ रही गड़बड़ियों को लेकर सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। सरकार ने कहा है कि Security of Service पोर्टल पर कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की जानकारी में त्रुटियों और लंबित मामलों को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि पात्र कर्मचारियों को कानून के तहत मिलने वाले लाभ समय पर मिल सकें।