Haryana : हरियाणा में अब खराब मौसम में भी उड़ान भरेंगे जहाज, इस तकनीक का होगा इस्तेमाल; जानें कैसे?

हिसार एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को लेटर लिखा है। पत्र में प्रशासन द्वारा पुरानी विज़ुअल फ्लाइटस रूल्स (VFR) को इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स (IFR) में बदलने की मांग की गई है।
 
Now planes will fly in Haryana even during bad weather
Haryana News : हरियाणा से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। अब खराब मौसम में भी फ्लाइट उड़ सकेंगी। इसको लेकर सरकार के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने तैयारियां शुरु कर दी है। इस कड़ी में हिसार एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को लेटर लिखा है। पत्र में प्रशासन द्वारा पुरानी विज़ुअल फ्लाइटस रूल्स (VFR) को इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स (IFR) में बदलने की मांग की गई है।

समस्या से छुटकारा पाने के लिए तैयारियां शुरू 

इस बदलाव से पायलट खराब मौसम में और कम दिखाई देने की स्थिति में भी आसानी से उड़ान भर सकते हैं। पहले पायलट पुराने VFR तकनीक में बाहरी संकेतों पर निर्भर होते थे, जिसकी वजह से कम दिखाई देने की स्थिति में पायलटों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

बताया जा रहा है कि पुरानी तकनीक यानी विज़ुअल फ्लाइटस रूल्स केवल अच्छे मौसम में काम करती है। धुंध, आंधी और अंधेरे की स्थिति में पायलट को दिखाई नहीं देता है। लेकिन अब प्रशासन द्वारा समस्या से छुटकारा पाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।