Haryana : हरियाणा में प्रोग्राम ऑफिसर के पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करें आवेदन
विभाग के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) शिक्षकों से आवेदन लेने के बाद चयन तीन चरणों में कंप्यूटर टेस्ट, रीजनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में 30 अंकों का कंप्यूटर टेस्ट होगा। इसमें बेसिक कंप्यूटर ज्ञान के साथ माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के फॉर्मूले, डाटा का जोड़, प्रतिशत निकालना और डाटा एनालिसिस से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इस टेस्ट को पास करने के लिए कम से कम 10 अंक लाना जरूरी होगा। इसके बाद 50 अंकों का रीजनिंग टेस्ट होगा।
इसमें शिक्षा से जुड़े दो विषयों पर 20 अंकों का निबंध लिखना होगा जबकि बाकी प्रश्न सामान्य समझ और विश्लेषण से जुड़े होंगे। अंतिम चरण में 20 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। अकादमिक सेल में तीन साल से अधिक समय से काम कर रहे प्रोग्राम ऑफिसरों को वापस स्कूलों में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
