Haryana: हरियाणा में धान घोटाले में दूसरी FIR, राइस मिल से करोड़ों रुपये का धान और बारदाना गायब

 
Haryana: हरियाणा में धान घोटाले में दूसरी FIR, राइस मिल से करोड़ों रुपये का धान और बारदाना गायब
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा के बाद इस्माइलाबाद में धान घोटाले में दूसरी FIR दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक, यहां जगदंबा राइस मिल में 38,894.92 क्विंटल धान और 17 हजार 860 बैग नया बारदाना गायब मिला है। 

मिली जानकारी के अनुसार, इसकी कुल कीमत करीब सवा 11 करोड़ रुपए आंकी गई है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी (BKU) ने कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च को विभाग की टीम ने मिल की फिजिकल वेरिफिकेशन की थी। रिकॉर्ड से तुलना करने पर यह कमी पाई गई। मिल को चालू खरीफ सीजन (KMS 2025-26) में हैफेड ने कुल 59 हजार 115 क्विंटल धान मिलिंग के लिए दिया था, लेकिन 38,894.92 क्विंटल धान कम पाया गया।

4 पर FIR

मिली जानकारी के अनुसार, अब पुलिस ने मिल मालिकों और उनके जमानतदारों पर धोखाधड़ी, सरकारी संपत्ति के गबन और अमानत में खयानत का आरोप में FIR दर्ज की है। इसमें रीटा, बीर कुमार, गारंटर गौरव बंसल और मुख्तियार सिंह शामिल हैं। मामले को लेकर बीर कुमार से बातचीत करनी चाही, मगर उनका फोन बंद मिला। Haryana News

पहला मामला

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले पिहोवा में चौधरी राइस मिल के खिलाफ करीब 5.81 करोड़ के धान घोटाले के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। जांच में इस मिल में 24,318.75 क्विंटल धान कम पाया गया। इस सीजन में मिल को कस्टम मिलिंग के लिए 39,373.75 क्विंटल धान आवंटित किया गया था। 25 नवंबर 2025 को चंडीगढ़ की टीम ने स्टॉक चेक किया था, तब मिल के पास पूरा स्टॉक पाया गया था। Haryana News

चार्जशीट

मिली जानकारी के अनुसार, करीब तीन महीने पहले ही जिले के 6 मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी को चार्जशीट किया गया था। इनमें थानेसर के हरजीत सिंह, पिहोवा के बलवान सिंह, शाहाबाद के कृष्ण मलिक, पिपली के गुरमीत सिंह, इस्माइलाबाद के चंद्र सिंह और लाडवा के संत कुमार शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, इन सेक्रेटरी पर मिलर्स को गेट पास काटने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड देने के आरोप लगे थे।