Haryana: हरियाणा में SDO और JE सस्पेंड, XEN को नोटिस, जाने वजह ?

 
Haryana: हरियाणा में मंत्री ने SDO और JE को किया सस्पेंड, XEN को नोटिस, जाने वजह ?
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में पलवल जिले के गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन में सामने आए लापरवाही के मामले में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने SDO और JE को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही संबंधित XEN को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन के अंडरग्राउंड वाटर टैंक में डूबने से 26 फरवरी को 12 वर्षीय बच्चे की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गयी थी। मामले में मंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। Haryana News

SDO का भी नाम

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री के निर्देशों के बाद मामले में विभाग ने SDO प्रीति और JE रामबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मंत्री ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर बुनियादी ढांचे की जिम्मेदारी विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Haryana News

अधिकारियों को दिए ये निर्देश

जानकारी के मुताबिक, विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बूस्टिंग स्टेशनों, वाटर टैंकों और संबंधित परिसरों का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शिवम की मां की शिकायत पर हरिओम इंजिनियर मैसर्ज होरिकाम इंजीनीयर्स और सिल्पा होरिकाम जेवी हैदराबाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106, 282 और 290 के तहत केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।