Haryana: हरियाणा में बदला कैबिनेट मीटिंग का शेड्यूल, ये नोटिस हुआ जारी

 
Haryana: हरियाणा में बदला कैबिनेट मीटिंग का शेड्यूल, ये नोटिस हुआ जारी 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। PM नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा दौरे के कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई हरियाणा कैबिनेट मीटिंग को शेड्यूल में बदलाव किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पहले CM सैनी ने 9 अक्टूबर को दिल्ली के हरियाणा निवास में कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी, लेकिन अब 11 अक्टूबर को हरियाणा सचिवालय में होगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, नायब सैनी सरकार के एक साल पूरा होने पर इसके लिए सोनीपत में कार्यक्रम रखा गया है। यहां PM मोदी चीफ गेस्ट होंगे। अब कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में होने वाली विधायक दल की मीटिंग के समय भी बदलाव हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, जिसमें यह तय किया जाएगा कि PM मोदी से किन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास कराया जाए। Haryana News

विदेश दौरे पर है CM

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के CM सैनी फिलहाल जापान दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि वे 8 अक्टूबर को भारत लौटेंगे। पहले उन्हें 11 अक्टूबर को जापान से लौटना था, लेकिन PM का दौरा फाइनल होने के बाद दौरे में बदलाव हुआ है। Haryana News

जारी हो सकती है किश्त

जानकारी के मुताबिक, चर्चा है कि PM हरियाणा सरकार की 2100 रुपए महीने वाली लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त भी महिला लाभार्थियों को अपने हाथों से दें सकते हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, PM मोदी अगस्त 2014 से लेकर अब तक 16 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं। अब यह उनका 17वां दौरा होगा।