Haryana: सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 11 साल बाद आएगा जेल से बाहर 

 
Haryana: सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 11 साल बाद आएगा जेल से बाहर 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में हिसार जिले के बरवाला में स्थित सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 

जानकारी के मुताबिक, देशद्रोह के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को जमानत मिल गई है। इस केस में रामपाल 11 साल, 4 महीने और 20 दिन से जेल हिसार सेंट्रल जेल-2 में बंद है। वह आज जेल से बाहर आ सकता है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, हिसार सेंट्रल जेल-2 के सुपरिंटेंडेंट उमेश कुमार ने मीडिया बातचीत में बताया कि हाईकोर्ट के जमानत ऑर्डर संबंधित कोर्ट में जाएंगे। उसके बाद वहां बॉन्ड भरा जाएगा। इसके बाद ऑर्डर जेल आएंगे। फिर रामपाल को जेल से रिलीज किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, संत रामपाल को 19 नवंबर 2014 को हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने उसे कोर्ट की अवमानना के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो समर्थकों से झड़प हो गई। इस टकराव में 5 महिलाओं और डेढ़ साल के बच्चे की मौत हुई थी। इसी मामले में रामपाल पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था।